हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो थायराइड की बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी माना जाता हैं। ये शरीर को धीरे धीरे कमजोर बना देता हैं। जिससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों ख़राब हो जाती हैं। थायराइड की बीमारी ज्यादा तर महिलाओं को होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे की ये बीमारी क्यों होती हैं। इससे हमारे शरीर को क्या नुकसान पहुंचता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयोडीन की कमी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती हैं तब शरीर में पाए जाने वाला थायराइड ग्रंथि ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान थायराइड की बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं। इससे इंसान की सेहत खराब रहने लगती हैं। साथ हीं साथ गले में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता हैं और इंसान के शरीर कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोगों को आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .हार्मोनिक बदलाव, महिलाओं के शरीर में प्रतिमाह हार्मोनिक बदलाव होते हैं। इस हार्मोनिक बदलाव के कारण भी महिलाओं को थायराइड की समस्या होती हैं। इसके बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए। अगर किसी महिला का मासिक धर्म समय पर नहीं होता हैं तथा मासिक धर्म के समय उसे कई तरह की परेशानी होती हैं तो ये थायराइड के संकेत हो सकते हैं। इसलिए महिलाओं को समय समय पर अपने थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .अस्वस्थ खान-पान, आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में अस्वस्थ खान-पान के कारण थायराइड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए अगर आप इस थायराइड की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप अस्वस्थ खाना ना खाएं। आप किसी भी तरह के जंक फ़ूड का सेवन ना करें। इससे आपके शरीर में थायराइड की समस्या हो सकती हैं। आप प्रतिदिन स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें ताकि इस थायराइड की समस्या से बचा जा सके।

0 comments:
Post a Comment