जानें किस कारण से होता है आपके तलवों में दर्द और जलन

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के इस भागदौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके तलवों में दर्द और जलन की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं और इनका शरीर धीरे धीरे अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिस कारणों की वजह से तलवों में दर्द और जलन की समस्या होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की किस कारण से होता है आपके तलवों में दर्द और जलन। 
1 .आयरन की कमी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं तब तलवों की कोशिकाओं में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण तलवों में जलन की समस्या जन्म ले लेती हैं और इसमें दर्द भी बना रहता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, अखरोट, पालक आदि का सेवन करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। साथ ही साथ ऐसी समस्या होने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

2 .कैल्शियम की कमी, अगर आपके तलवों में दर्द और जलन की समस्या होता हैं। तो ये कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता हैं। क्यों की कैल्शियम की कमी होने से तलवों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिससे मांसपेशियों पर ज्यादा ज़ोर पड़ता हैं और इसमें दर्द और जलन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इससे इंसान को कई तरह के परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, बादाम, दलिया, अंकुरित अनाज आदि का सेवन करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। 

3 .मांसपेशियों में खिचाव, अगर आपके तलवों में दर्द और जलन की समस्या होता हैं तो ये मांसपेशियों में खिचाव आने से हो सकता हैं। क्यों की कई बार चलते चलते मांसपेशियों में खिचाव आ जाता हैं। जिसके कारण तलवों का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता हैं। इससे तलवों में दर्द और जलन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें तथा सुबह के समय रोजाना खाली पैर मॉर्निंग वॉक करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment