डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पैरों की नसों में दर्द और सूजन की समस्या होती हैं यह समय इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों खराब हो जाती हैं और इंसान अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण पैरों की नसों में दर्द और सूजन की समस्या होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की पैरों की नसों में दर्द और सूजन इस बीमारी के होते हैं संकेत।
डीवीटी रोग, दरअसल डीवीटी यानि डीप वेन थ्रोम्बोसिस पैरों की नसों से जुड़ा एक ऐसा बीमारी हैं। जिस बीमारी के कारण पैरों की नसों में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं होता हैं और ब्लड जम जाता हैं। जिसके कारण इंसान डीवीटी रोग से ग्रसित हो जाता हैं। इससे पैरों की नसों में दर्द और सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। खून जमने के कारण कभी कभी नस फटने का भी खतरा रहता हैं। इसलिए लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके।
डीवीटी रोग के संकेत, अगर किसी व्यक्ति को डीवीटी की बीमारी होती हैं तो उनके पैरों की नसों में दर्द और सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ ही साथ अचानक से नस चढ़ जाते हैं। इस समस्या के कारण इंसान को काफी दर्द का सामना करना पड़ता हैं। जिससे उनके शरीर में कमजोरी महसूस होती हैं तथा त्वचा के रंग में भी परिवर्तन होने लगता हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो ये डीवीटी रोग के संकेत होते हैं। इस रोग को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें।
डीवीटी रोग का इलाज, डीवीटी एक खतरनाक बीमारी हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही साथ इस रोग से बचने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक और शारीरिक व्यायाम करनी चाहिए। इतना ही नहीं इस डीवीटी के रोग से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना आयरन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तथा आपके पैरों की नसों में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
0 comments:
Post a Comment