10वीं पास को SSC दे रहा है नौकरी का मौका, यहां करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: अगर आप 10वीं पास हैं और SSC की नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। क्यों की झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 10वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी करने का मौका दे रहा हैं। अगर आप भी नौकरी करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गयी हैं।  
पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 05 सितंबर 2019
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 04 अक्तूबर 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अक्तूबर 2019.

योग्यता :
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से मैट्रिक या 10वीं परीक्षा (न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

आयु सीमा :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट jssc.in के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment