हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो यूरिन इंफेक्शन की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1.कम पानी पीना:
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने का सबसे बड़ा कारण यह हैं की महिलाएं कम मात्रा में पानी पीती हैं। जिसके कारण उन्हें यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने लगती हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।
2. गुप्तांगों की सफ़ाई में कोताही :
आज के वर्तमान समय में महिलाएं अपने गुप्तांगों की सफ़ाई में कोताही करती हैं। जिसके कारण उन्हें यूरिन इंफेक्शन की समस्या होती हैं। महिलाएं इस बात का सदैव ध्यान रखें तथा अपने गुप्तांगों की सफ़ाई प्रतिदिन करें।
3.माहवारी के समय सफ़ाई ना बरतना:
महिलाएं महावारी के समय अपने गुप्तांगों की सफ़ाई ठीक तरीकों से नहीं करती हैं। साथ ही साथ लंबे समय तक एक ही पैड पहने रहती हैं। जिससे उन्हें यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं।
4. सम्भोग के बाद सफ़ाई पर ध्यान ना देना :
आज के समय में ज्यादा तर महिलाएं सम्भोग के बाद अपने गुप्तांगों की सफ़ाई नहीं करती हैं। जिसके कारण उनके शरीर में यूरिन इंफेक्शन की समस्या जन्म ले लेती हैं।
5 .यूरिन को ज्यादा देर तक रोक कर रखना :
अगर कोई महिला अपने यूरिन को ज्यादा देर तक रोक कर रखती हैं तो इससे भी यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment