हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो डाइबिटीज की समस्या आज के वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस समस्या के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान को काफी समस्या होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन आदतों को अपना कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं तथा अपने शरीर को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .ज्यादा फैट होने पर हॉर्मोन इंसुलिन के प्रति शरीर की रोधक क्षमता बढ़ जाती है। इससे शुगर लेवल गड़बड़ होती है, जो डायबीटीज का कारण बन सकता है। आप अपने वजन को नियंत्रित करके डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।
2 .अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप फास्ट फूड से दूर रहें। क्यों की फूड जल्दी पच जाते हैं जिससे ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। साथ ही में यह कलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है जो डायबीटीज का कारण बन सकता है।
3 .डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना एक्सर्साइज करें, इससे न सिर्फ वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी बल्कि ब्लड ग्लूकोज लेवल, ब्लड प्रेशर और कलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखा जा सकेगा। इससे डायबिटीज में धीरे धीरे कमी आएगी।
4 .डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए आप ज्यादा ऑइली फूड अवॉइड करें। तले हुए खाने से फैट, कलेस्ट्रॉल, बीपी और ग्लूकोज लेवल बढ़ता है जो डायबीटीज को न्योता देता है। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें।
5 .चाहे मीठा कितना ही पसंद हो लेकिन इसे कम खाएं। यह डायरेक्ट शुगर बॉडी के ग्लूकोज लेवल को बढ़ाती है। इससे डायबिटीज की बीमारी में वृद्धि होती हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें।
0 comments:
Post a Comment