धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो करवा चौथ प्यार और उत्साह का त्योहार है और हर महिला के लिए बहुत पूजनीय होता है। करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश के साथ चंद्रमा की भी पूजा करने का विधान है। अगर कोई महिला सच्चे मन से इस व्रत को रखती हैं तो उन्हें प्रेम फल की प्राप्ति होती हैं तथा उनके वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
यह करवा चौथ महिलाओं के लिए निर्जला व्रत होता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है। इसके बाद पति जल पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ता है। इससे उनके जीवन में प्रेम बना रहता हैं।
करवा चौथ का शुभ मुहर्त :
इस साल करवा चौथ गुरुवार 17 अक्टूबर 2019 को है।
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त
17:50:03 से 18:58:47 तक
करवा चौथ चंद्रोदय समय
20:15:59
इस दिन आप पूरी विधि विधान के दौरान अपने पति के लिए व्रत रख सकती हैं। इस बार का करवा चौथ बहुत ही शुभ हैं।

0 comments:
Post a Comment