डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में सेक्स करने के लिए सुरक्षित समय को लेकर कई तरह के बहस होती रहती हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाता हैं। आज इसी विषय में एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे सेक्स करने के सुरक्षित समय के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार सुरक्षित समय का मतलब यह होता है किं जब पुरूष और स्त्री सेक्स का आनंद उठाते हैं उस समय महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है तथा महिलाएं गर्भवती होने से बच जाती हैं।
एक रिसर्च के अनुसार सेक्स करने का सुरक्षित समय मासिक धर्म समय के पहले से सांतवे दिन तक होता है और 19वें दिन से अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है। इस दौरान महिलाओं के गर्भाशय में अंडे की गुणवत्ता अच्छी नहीं रहती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भवती होने के चांस कम जाते हैं। इस समय सेक्स को सुरक्षित माना जाता हैं।
आपको बता दें की महिलाओं का मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है। 8 से लेकर 19 दिनों के बीच यदि असुरक्षित संभोग हुआ तो गर्भधारण करने की पूरी संभावना होती है क्योंकि उस अवधि में प्रजनन क्षमता बहुत क्रियाशील होती है और महिलाएं जल्दी माँ बन जाती हैं। इसलिए सभी कपल को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
डॉक्टरों की राय में बहुत सी महिलाएं अनियमित मासिक धर्म की समस्या से ग्रसित होती हैं तथा जिनका मासिक धर्म सही समय पर नहीं होता हैं। उन महिलाओं के शरीर में अंडे की गुणवत्ता का पता लगाना मुश्किल होता हैं। जिसके कारण महिलाएं कभी भी गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए सुरक्षित सेक्स के लिए कपल को कंडोम या गर्भनिरोधक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment