डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के दौरान सही जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं कुछ ऐसा काम कर देती हैं। जिससे उनमे गर्भपात होने के चांस बढ़ जाते हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इससे महिलाओं की मानसिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम महिलाएं गर्भावस्था में भूलकर भी ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .पेन किलर दवा का सेवन, गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पेन किलर दवा का सेवन भूलकर भी ना करें। क्यों की पेन किलर दवा का सीधा असर उनके गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इससे महिलाओं का गर्भपात हो सकता हैं। इसलिए महिलाओं को जब पेन किलर दवा खाने की जरुरत हो तो उसे सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि उसी किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
2 .गर्म चीज का ज्यादा सेवन, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर का तापमान ज्यादा होता हैं। इस दौरान गर्म चीज खाने से महिलाओं के शरीर का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता हैं। जिससे भूर्ण के विकास में बाधा आने लगती हैं। इससे महिलाओं को गर्भपात भी हो सकता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं ज्यादा गर्म चीज खाने से प्रहेज करें। साथ ही साथ समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें।
3 .शराब, सिगरेट का सेवन, गर्भावस्था के समय महिलाओं को शराब और सिगरेट का सेवन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। क्यों की सिगरेट के सेवन से महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं। जिससे गर्भ में भूर्ण का विकास रूक जाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इससे महिलाओं की सेहत भी ख़राब रहती हैं। इसलिए महिलाएं शराब, सिगरेट का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

0 comments:
Post a Comment