बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे दे रहा नौकरी, 10वीं पास करें एप्लाई

न्यूज डेस्क: अगर आप बिना परीक्षा-इंटरव्यू के नौकरी करना चाहते हैं तो रेलवे आपको मौका दे रहा हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 3584 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा पर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2019 है। 

पूरी डिटेल्स। 
ये भर्तियां कैरिज वर्क्स पेरम्बूर, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए की जाएंगी। 

भर्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक रेफ्रिजेशन, एसी, पास्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कारपेंटर, वेल्डर, मेडिकल लैब टेक्निशियन, वायरमैन जैसे पदों पर निकली हैं। 

कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, 
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654.

योग्यता। 
आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लियए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता भी मांगी गई है। कुछ पदों पर 12वीं में साइंस विषय से पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी आवेदन से प्राप्त करें। 

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। 

आयु सीमा। 
उम्मीदवारों की आयु की न्यूनतम सीमा 15 और अधिकतम 24 वर्ष है। 

आवेदन शुल्क। 
जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये। 
 SC/ST/महिला/PWD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देनी होगी। 

इच्छुक उम्मीदवार https://iroams.com/Apprentice/recruitmentIndex पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.

0 comments:

Post a Comment