हड्डियों में होता है दर्द तो शरीर में है इन तीन चीजों की कमी, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं जो उनके लिए खतरनाक साबित होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिस चीज की कमी होने से शरीर की हड्डियों में दर्द की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .कैल्शियम की कमी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती हैं तो इससे हड्डियों का विकास रूक जाता हैं। साथ ही साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिससे हड्डियों में दर्द की समस्या होती हैं। इतना ही नहीं इससे हड्डियों में अर्थराइटिस जैसी बीमारी जन्म ले लेती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति की हड्डियों में दर्द होता हैं तो उसे कैल्शियम युक्त आहार खाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

2 .विटामिन डी की कमी, शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों का ग्रोथ सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ ही साथ हड्डियों में संकुचन आने लगता हैं। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उसमे दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को हड्डियों में दर्द होता हैं। तो इसका आर्थिक हैं की उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप विटामिन डी युक्त आहार लें।

3 .हीमोग्लोबिन की कमी, जब किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं। तो इससे शरीर के कई अंग प्रभावित होती हैं। साथ ही साथ हड्डियों के दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इतना ही नहीं इससे मांसपेशियों में भी खिचाव आने लगता हैं। जिससे इंसान को काफी परेशानी होती हैं। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को नजरअंदाज ना करें और इस कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

0 comments:

Post a Comment