भारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें इसकी ताकत

न्यूज डेस्क: ओडिशा के बालासोर में सोमवार रात जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण हुआ। भारत ने परमाणु शक्ति से लैस पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे पहले, यहीं पर बीते 20 नवंबर को भी पृथ्वी 2 मिलाइल का परीक्षण किया गया था। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इस मिसाइल की ताकत के बारे में की इस मिसाइल की ताकत क्या हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .आपको बता दें की ये मिसाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जा सकती है। जो इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत हैं। 

2 .इस मिसाइल में दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगे हैं। जिसके ये मिसाइल और मिसाइल की तुलना में खतरनाक साबित होगा। 

3 .मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है। ये अपने लक्ष्य को सही समय पर नष्ट कर सकता हैं। 

4 .पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है। रात में परीक्षण के लिए मिसाइल का चयन प्रोडक्शन स्टॉक से किया गया था।

5 .मिसाइल की लॉन्चिंग कार्यक्रम स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड द्वारा किया गया। पृथ्वी के और कई मिसाइल 2003 से सेना में शामिल हैं। 

0 comments:

Post a Comment