हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह में खुद को फ्रेश रखने के लिए चाय पीना पसंद करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों को चाय में डाल कर अगर उसका सेवन करते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अदरक।
सुबह की चाय में आप अदरक को शामिल करें। क्यों की अदरक में ऐंटी-इन्फ्लैमटरी गुण होते हैं जो शरीर के वायुमार्ग को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ ही में इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी भी होती है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। इससे कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
लौंग।
सुबह की चाय में लौंग को जरूर डालें। क्यों की लौंग में फिनॉल कम्पाउंड होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने के साथ ही शरीर में प्रवेश करने वाले सर्दी व खांसी के बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं।
काली मिर्च।
सुबह की चाय में काली मिर्च डालना बहुत फायदेमंद हैं। क्यों की काली मिर्च में भी ऐंटी-इन्फ्लैमटरी और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें विटमिन सी भी होता है। इन गुणों से इम्युनिटी को बूस्ट मिलता है। जिससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
तुलसी।
शरीर को बैक्टीरिया, इंफेक्शन से लड़ने में तुलसी बहुत मदद करती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाते हैं जिससे सर्दी और खांसी को दूर रखने में मदद मिलती है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। इसलिए इसे सुबह की चाय में जरूर डालें।
0 comments:
Post a Comment