खून की कमी होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये तीन संकेत

हेल्थ डेस्क: जब किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती हैं तो उनका शरीर कई तरह के संकेत देते हैं। लोगों को इस संकेत के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे संकेत के बारे में जो संकेत खून की कमी होने पर शरीर में दिखाई देता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .चेहरे पर सूजन : अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर सूजन की समस्या रहती हैं तथा उनके शरीर में भी सूजन बना रहता हैं तो ये संकेत शरीर में खून की कमी के हो सकते हैं। इसलिए इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। ऐसा संकेत मिलने पर डॉक्टर की सलाह लें और प्रतिदिन सुबह की डाइट में आयरन युक्त आहार को शामिल करें।

2 .शरीर में थकान : बिना किसी काम किये अगर किसी व्यक्ति के शरीर में थकान की समस्या होती हैं तथा उनका शरीर अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं तो ये संकेत शरीर में आयरन की कमी होने के हो सकते हैं। इस संकेत को नजरअंदाज ना करें। ऐसा संकेत मिलने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर उपाय माना जाता हैं।

3 .चक्कर आना : अगर किसी व्यक्ति को अचानक से चक्कर आ जाते हैं और शरीर में कमजोरी बनी रहती हैं तो ये संकेत खून की कमी होने के होते हैं। क्यों की खून की कमी होने पर ब्रेन का न्यूरो सिस्टम सही तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिससे इंसान को चक्कर आने की समस्या होती हैं। इसलिए ऐसी समस्या होने पर उन्हें आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, अखरोट, पालक आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।

0 comments:

Post a Comment