सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली ये है दुनिया की टॉप 5 कंपनी, एक बार जरूर जानें

न्यूज डेस्क: इस दुनिया में जितने भी कंपनी हैं वो सभी अपनी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस दुनिया में कौन सी कंपनी अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी देती हैं। आज इसी विषय में जॉब पर रिसर्च करने वाली कंपनी कम्पेरेबली के एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन टॉप कंपनी के बारे में जो कंपनी सबसे ज्यादा सैलरी देती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
गूगल। 
आपको बता दें की कम्पेरेबली के एक रिपोट के अनुसार इंटरनेट सर्च इंजन और मोबाइल डिवाइस कंपनी गूगल अपने अच्छे पे-पैकेज के लिए दुनिया भर में फेमस है। वो अपने कर्मचारियों को औसत सैलरी 1.19 करोड़ रुपए देती हैं। 

फेसबुक। 
एक रिपोट के अनुसार फेसबुक अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी के साथ पैकेज बेनेफिट भी देता है। इस लिस्ट में इसकी रैंकिंग दो हैं। ये अपने कर्मचारियों को औसत सैलरी 1.15 करोड़ रुपए देता हैं। 

सेल्सफोर्स। 
यह दुनिया की तीसरी ऐसी कंपनी हैं जो अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी देती हैं। इनकी औसत सैलरी 1.13 करोड़ रुपए हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट। 
सॉफ्टवेयर, पीसी और वीडियो गेम कन्सोल बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती हैं। ये अपने कर्मचारियों को औसत सैलरी 1.12 करोड़ रुपए देती हैं। 

नेटफ्लिक्स। 
वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी नेटफ्लिक्स कर्मचारियों को सैलरी देने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। यह कंपनी अपने कर्मचारियों को औसतन 1.12 करोड़ रुपए सैलरी देती हैं। 

0 comments:

Post a Comment