वास्तु टिप्स: घर के इस दिशा में लगाएं पेड़-पौधे, जीवन में होगी बरकत

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो घर में पेड़-पौधा लगाना सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता हैं। इससे घरों की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और इंसान के जीवन में बरकत आती हैं। आज इसी विषय में वास्तुशास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे घर के उस जगह के बारे में जहां पेड़-पौधे लगाना सबसे शुभ माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .वास्तु में उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना गया है। यह दिशा खुली और हवादार होनी चाहिए। इस दिशा में पेड़-पौधे लगाना सबसे शुभ होता हैं। इससे इंसान के घरों में बरकत आती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

2 .उत्तर दिशा कुबेर का भी स्थान माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में आप तुलसी, केले का पेड़, गेंदा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर वालों को चर्म रोग नहीं होगा। साथ ही साथ आपको जीवन के हर कार्य में तरक्की मिलेगी। 

3 .वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा सूर्य ग्रह की होती है। इस दिशा में हरी घास लगाना सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे इंसान के जीवन में बरकत आती हैं तथा आर्थिक धनलाभ प्राप्त होता हैं। 

4 .वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा मंगल की होती है। इस दिशा में लाल पुष्प के पौधे लगाने शुभ होते हैं। इससे घर में किसी तरह की बाधाएं नहीं आती है।

5 .घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में चमेली, बेला, एलोवेरा, कड़ी पत्ता आदि के पौधे लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। इससे जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

0 comments:

Post a Comment