सर्दियों में शरीर को गर्म रखना जरूरी, खाएं ये 5 फ़ूड

हेल्थ डेस्क: सर्दियों का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद ज़रूरी होता हैं। क्यों की शरीर गर्म ना हो तो इससे शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती हैं और इंसान बीमार पड़ जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में जिस फ़ूड के सेवन करके आप सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अदरक खाएं।  
सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को गर्माहट देने के साथ सर्दी-खांसी से बचाने में भी मदद करता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं और ठंड लगने के चांस भी कम हो जाते हैं। 

शहद का सेवन करें। 
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शहद सबसे फायदेमंद हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। इससे आप खांसी-जुकाम, फ्लू से बच सकते हैं तथा अपने शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं। 

मूंगफली खाएं। 
सर्दियों के दिनों में मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं तथा शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता हैं। 

लहसुन खाएं। 
एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर लहसुन भी शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ 3-4 लहसुन का सेवन करें। इससे ठंड लगने के चांस कम जायेंगे। 

नट्स का सेवन करें। 
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए नट्स का सेवन करें। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

0 comments:

Post a Comment