ये है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश, जानिए भारत की रैंकिंग

न्यूज डेस्क: भ्रष्टाचार-निरोधक संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक जारी किया हैं। जिसमे पूरी दुनिया के भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी की हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है। इस देश में भ्रष्टाचार दुनिया के और देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। 
आपको बता दें की 180 देशों की इस सूची में भारत तीन स्थान के सुधार के साथ 78वें पायदान पर पहुंच गया है। भारत में पहले के मुकाबले भ्रष्टाचार में कमी आयी हैं। यानी रूस, चीन और पाकिस्तान समेत 102 देशों में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है। 180 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान 117वें स्थान पर है तो वहीं चीन 87 स्थान पर हैं। 

इस रिपोट के अनुसार दुनिया में सबसे बेहतर देश डेनमार्क है। उसके बाद न्यूजीलैंड, फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन और स्विट्जरलैंड का नंबर आता है। जहां भ्रष्टाचार ना के बराबर हैं। 

वहीं अगर इस साल अमेरिका की रैंकिंग की बात करें तो उसकी रैंकिंग 22 है, जो पहले 18 थी। बता दें कि साल 2011 के बाद यह पहला मौका है जब भ्रष्टाचार सूचकांक में अमेरिका टॉप 20 बेहतर देशों में शामिल नहीं है। रिपोट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के राज में अमेरिका की स्थिति भी पहले के मुकाबले खराब हुई है।

0 comments:

Post a Comment