न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पढ़ाई सबसे ज़रूरी हैं। क्यों की बिना पढ़ाई के इंसान जानवर के समान होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के कुछ ऐसे स्कूल के बारे में जिनका फीस सबसे ज्यादा हैं। इस स्कूल के फीस को सुनकर आपका दिमाग घूम जायेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .वुडस्टॉक स्कूल।
वुडस्टॉक स्कूल भारत के मसूरी में स्थित है। इस स्कूल की फीस 15.9 लाख रूपए सलाना हैं। आपको बता दें की एडमिशन के समय 4 लाख रूपए देने होते हैं जो कि वापस नहीं होते हैं।
2 .इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल।
आपको बता दें की मुंबई में स्थित इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल भारत का दूसरा सबसे महंगा स्कूल हैं। इस स्कूल की सलाना फीस 10.9 लाख रूपए हैं।
3 .गुड शेफर्ड स्कूल।
ऊटी के नीलगिरि पहाड़ी पट्टी पर स्थित गुड शेफर्ड स्कूल का कैंपस 70 एकड़ में फैला है। यह भारत का तीसरा सबसे महंगा स्कूल हैं। इसकी सलाना फीस है 10 लाख रूपए।
4 .दून स्कूल।
यह स्कूल भारत का चौथा सबसे महंगा स्कूल हैं। इस स्कूल की सलाना फीस है 9.7 लाख रुपए। इसके अलावा 3.5 लाख रुपए वन टाइम एडमिशन फीस और सिक्योरिटी मनी के तौर पर जमा करना होता है।
5 .वेलहम ब्यॉयज स्कूल।
यह स्कूल भी देहरादून में स्थित है। इस स्कूल की सलाना फीस है 5.7 लाख हैं। कुछ अन्य सुविधाओं के लिए 1 लाख अतरिक्त देना होता है। यह भारत का पांचवा सबसे महंगा स्कूल हैं।
0 comments:
Post a Comment