सरकारी नौकरी: पुलिस विभाग में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी एक नोटिफिकेशन के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
योग्यता।
जिला पुलिस : आपको बता दें की जिला पुरुष के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आरएसी / एमबीसी बटालियन : इसमें लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय / बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
पदों का नाम : पदों की संख्या :
कॉन्स्टेबल (जीडी) जनरल ड्यूटी 4,641
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) 359
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क।
सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सहरिया वर्ग ( राजस्थान राज्य के मूल निवासी हेतु) 350 रुपये।
अन्य राज्याें के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देय होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट : https://www.jpsc.gov.in/

0 comments:
Post a Comment