भारत के इस राज्य में 'AIDS' के हैं सर्वाधिक मरीज, हुआ चौकाने वाला खुलासा

न्यूज डेस्क: इस दुनिया में एड्स की बीमारी को खतरनाक माना गया हैं। क्यों की इस बीमारी का पता जल्दी नहीं लग पाता हैं। जिसके कारण इसके इलाज में देरी हो जाती हैं। एक ताजा रिपोट के अनुसार भारत में भी एड्स के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस राज्य के बारे में जिस राज्य में एड्स के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। 
विश्व एड्स दिवस के मौके पर मिजोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 से 34 साल के 42 फीसदी से अधिक लोग राज्य में एचआईवी संक्रमित हैं। जो सरकार के लिए एक चिंता का विषय हैं। 

भारत का मिजोरम राज्य में एड्स के मरीजों की संख्या  17 हजार 897 हैं जो की हैरान करने वाला हैं। इस साल की शुरुआत से अबतक औसतन हर रोज एचआईवी/एड्स के नौ संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सरकार को इसपर बड़ी कदम उठाने की ज़रूरत हैं। साथ ही साथ लोगों को जागरूक करने की भी ज़रूरत हैं। ताकि लोग इस बीमारी से बच सके। 

हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य में रविवार को कोई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके और लोग खुद को इस बीमारी से बचा सके। 

अधिकारियों ने बताया कि 2018-19 में 2,557 ताजा मामले सामने आए हैं जो राज्य की 10 लाख की आबादी के हिसाब से बहुत अधिक है। आपको बता दें की यहां जितने भी लोग एड्स की बीमारी से ग्रसित हैं। उनमे से  कुल संख्या में छह हजार से अधिक महिलाएं हैं।  

0 comments:

Post a Comment