न्यूज डेस्क: आपने दुनिया में अमीर लोगों के बारे में बहुत सुना और जाना होगा। लेकिन आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो भारत ही नहीं एशिया के भी सबसे अमीर महिला हैं। इनकी संपत्ति कई देशों के जीडीपी के बराबर हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सावित्री जिंदल।
भारत की सबसे अमीर महिला का नाम सावित्री जिंदल है और सावित्री जिंदल "जिंदल ग्रुप" की कंपनियों की मालकिन हैं। आपको बता दें की सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर (7 मार्च 2018) है। भारतीय रुपये में आज के मुताबिक उनकी संपत्ति 4,62,88,11,00,000.00 रुपये हैं।
बता दें, सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है। जिंदल को एशिया की भी सबसे धनी महिला बताया जाता है।
68 साल की सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी हैं।
आपको बता दें की जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। सावित्री जिंदल दिवंगत उद्ममी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन और नवीन जिंदल की मां हैं।
0 comments:
Post a Comment