न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में मेडिकल टेस्ट कराना बहुत ज़रूरी हैं। क्यों की इससे शरीर की सही स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं की उसे किस उम्र में कौन सा मेडिकल टेस्ट कराना चाहिए। आज इसी विषय में उम्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की किस उम्र में कौन सा मेडिकल टेस्ट कराएं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
2 साल।
टेस्ट: स्टूल टेस्ट। ये पता लगाने के लिए कि कहीं पेट में कीड़े तो नहीं हैं।
4-5 साल।
टेस्ट: बच्चे का नॉर्मल मेडिकल चेकअप (यानी क़द, वज़न, आंख व दांत आदि चेक) कराना चाहिए। इससे बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा नहीं आती हैं।
10 साल।
टेस्ट: आंख व दांतों का रेग्युलर चेकअप। इस उम्र में आंख और दांत संबंधित बीमारी होने के चांस ज्यादा होते हैं।
15-18 साल।
लड़कों के लिए
टेस्ट: एक्स-रे, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, ब्लड शुगर, थायरॉइड टेस्ट।
लड़कियों के लिए
टेस्ट: हार्मोनल व थायरॉइड टेस्ट।
20-30 साल।
महिलाओं के लिए ब्लड शुगर, थायरॉइड, यूरिन टेस्ट, थैलीसीमिया, हीमोग्लोबिन टेस्ट जरुरी हैं।
40 साल।
महिलाओं के लिए कुछ ज़रूरी टेस्ट, मेमोग्राफी. पैप स्मीयर. पेल्विक अल्ट्रासाउंड.
45 साल।
महिलाओं व पुरुषों के लिए ज़रूरी टेस्ट, यूरिन इंफेक्शन. बीपी, ईसीजी, इको, ईकेजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) और टीएमटी. बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी). पुरुषों को प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजेन (पीएसए).

0 comments:
Post a Comment