मेडिकल साइंस की बात करें तो पुरुषों के शरीर में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन की कमी होना खतरनाक साबित हो सकता हैं। इसलिए पुरुष इस कमी को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे संकेत के बारे में जो संकेत टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की कमी के होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन FDA की मानें तो एक पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की नॉर्मल रेंज 300 से 1 हजार नैनोग्राम प्रति डेसीलीटर होनी चाहिए। लेकिन जब टेस्टोस्टेरॉन का लेवल 300 से नीचे चला जाता है तो इसे ही टेस्टोस्टेरॉन लेवल की कमी के रूप में देखा जाता है। पुरुषों को इस कमी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।ताकि वो खुद का ख्याल रख सके।
2 .अगर पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन लेवल की कमी हो जाए तो हद से ज्यादा थकान, बाल गिरना, लिबिडो में कमी, मूड स्विंग्स और मसल लॉस जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। ऐसी परेशानी होने पर पुरुषों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
3 .टेस्टोस्टेरॉन पुरुषों के स्पर्म उत्पादन और सेक्स ड्राइव को विकसित करने में अहम रोल निभाता है, ऐसे में इस हॉर्मोन के लेवल में आयी कमी पुरुषों के लिबिडो यानी कामेच्छा को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। ऐसा संकेत मिलने पर पुरुषों को सावधान होना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
4 .टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन से नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज होता है जो इरेक्शन को ट्रिगर करता है। अगर इस हॉर्मोन का लेवल कम हो जाए तो सेक्स के दौरान इरेक्शन हासिल करने में दिक्कत होती हैं। इसलिए सभी पुरुष को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
5 .टेस्टिकल्स का साइज आमतौर पर जितना रहता है उससे कम है तो हो सकता है ये टेस्टोस्टेरॉन लेवल में कमी की वजह से हो रहा है। आपको बता दें की टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम होने से टेस्टिकल्स के साथ साथ पेनिस साइज भी छोटा हो जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment