सर्दियों का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में तिल के लड्डू का सेवन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं तथा शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का दिमाग तेज होता हैं और टेंशन कम होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे तिल के लड्डू खाने के फायदों के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एक शोध के अनुसार तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स, मैगनीशियम, आयरन, और कॉपर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिमाग की ताकत बढ़ती है। इससे दिमाग की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं और इंसान का दिमाग सेहतमंद महसूस करता हैं। इससे याददाश्त भी बूस्ट होती हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
2 .सर्दियों के दिनों में तिल का सेवन करने से ब्रेन सेल्स मजबूत होते हैं। जिससे तनाव और डिप्रेशन की समस्या कम हो जाती हैं और इंसान को अच्छी नींद आती हैं। साथ ही साथ दिमाग में टेशन कम हो जाता हैं। इसलिए सर्दियों में तिल का सेवन अमृत माना जाता हैं।
3 .तिल के लड्डू में जस्ता, कैल्शियम और फॉस्फॉरस जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों के लिए लाभकारी हैं। ये खनिज नई हड्डियों को बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और उनकी मरम्मत करने में मदद करते हैं। इससे हड्डियों से जुड़ी सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।
4 .आपको बता दें की तिल के लड्डू में सेसामिन और सेसमोलिन नामक दो पदार्थ होते हैं, जो लिग्नांस नामक फाइबर का समूह होते हैं। लिग्नांस के प्रभाव से कलेस्ट्रॉल कम होता है और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं।
5 .तिल में पाया जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे कार्डियोवस्क्युलर सिस्टम पर तनाव कम होता है और हृदय की कई समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment