न्यूज डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से पुरुष स्पर्म काउंट की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण पुरुषों की यौन उत्तेजना प्रभावित होती हैं। साथ ही साथ पुरुषों को पिता बनने में भी परेशानी आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे आयुर्वेदिक औषधि के बारे में जो स्पर्म काउंट को बढ़ाकर सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
साल 2013 की एक स्टडी में यह बात सामने आयी थी कि अश्वगंधा के जरिए इन्फर्टाइल यानी नपुंसक पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरॉन की संख्या में नई जान फूंकने में मदद मिली सकती हैं। रिसर्च में एक बात निकल कर सामने आया था की इससे स्पर्म काउंट की समस्या दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का सेक्स लाइफ भी बेहतर होता हैं। इसके सेवन करने से इंसान के शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता हैं। अश्वगंधा की मदद से पुरुषों का लिबिडो यानी कामेच्छा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है जिससे स्पर्म काउंट अपने आप बढ़ने लगता है।
इस स्टडी के दौरान पुरुषों के एक ग्रुप को 90 दिनों तक अश्वगंधा सप्लिमेंट्स दिए गए जबकि दूसरे ग्रुप के पुरुषों को एक दूसरी प्रायौगिक दवा दी गई। ट्रायल के बाद पता चला कि जिन पुरुषों को अश्वगंधा सप्लिमेंट्स दिया गया था उनके स्पर्म काउंट में 167 प्रतिशत की बढोतरी हुई।
सदियों से इस पौधे को सबसे पावरफुल सेक्शुअल स्टिमुलेंट यानी उत्तेजक के रूप में देखा जाता रहा है। आयुर्वेदिक और हर्बल कामोत्तेजक उत्पादों का निर्माण करने में अश्वगंधा को मुख्य इन्ग्रीडिएंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे शीघ्रपतन और बांझपन की समस्या भी दूर हो जाती हैं।
आप चाहें तो सोने से ठीक पहले अश्वगंधा के पाउडर को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं। या फिर अश्वगंधा के सप्लिमेंट्स का भी सेवन कर सकते हैं। आपको बाजार में कई कंपनी के अश्वगंधा पाउडर मिल जाएंगे। आप चाहें तो इस पाउडर को अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment