भारत के इन शहरों में रहते हैं देश के सबसे ज्यादा अरबपति

न्यूज डेस्क: भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता अर्थवस्था हैं। यहां गरीब के साथ साथ अमीर लोग भी बड़ी तादाद में रहते हैं। आज इसी विषय में एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे भारत के उन शहरों के बारे में जिस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
आपको बता दें की अरबपति लोगों को लेकर बार्कलेज हुरुन ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें एक हजार करोड़ रुपये या इससे अधिक की हैसियत वालों को जगह दी जाती है।  इस लिस्ट के अनुसार देश भर के 831 लोग शामिल हैं। 

मुंबई। 
इस रिपोट के अनुसार मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। यहां रहने वाले 233 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये या इससे अधिक हैं। 

दिल्ली। 
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली का आता हैं। इस शहर के 163 सबसे अमीर लोगों की कुल सम्मिलित संपत्ति 6,78,400 करोड़ रुपये है। 

बेंगलूरू। 
आपको बता दें की इस लिस्ट में तीसरा स्थान बेंगलूरू का है, जहां इस लिस्ट के 69 लोग रहते हैं। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 3,71,000 करोड़ रुपये के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। जो मुंबई में रहते हैं। 

वहीं दिल्ली के एचसीएल के शिव नाडार 37,400 करोड़ रुपये की निजी हैसियत के साथ दिल्ली के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

0 comments:

Post a Comment