खून की कमी होने से कमजोर हो जाते हैं ये तीन अंग, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनके शरीर में खून की कमी हैं। महिलाएं इस कमी को नजरअंदाज ना करें। ये उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के उस अंग के बारे में जो अंग खून की कमी होने से कमजोर हो जाते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .बच्चेदानी : खून की कमी होने से महिलाओं की बच्चेदानी कमजोर हो जाती हैं तथा बच्चेदानी की कोशिकाओं में संकुचन आने लगता हैं। जो महिलाओं के लिए खतरनाक हैं। इसलिए महिलाएं खून की कमी को नजरअंदाज ना करें। खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लें तथा प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन करें ताकि इस समस्या से बचा जा सकें।

2 .ब्रेन : खून की कमी होने पर ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीकों से नहीं होता हैं। जिससे ब्रेन कमजोर हो जाते हैं। इसके कारण महिलाओं के दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ ही साथ महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इससे महिलाओं की याददाश्त भी ख़राब हो जाती हैं। इसलिए महिलाएं इस समस्या को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।

3 .ह्रदय : खून की कमी होने पर ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। जिससे ह्रदय कमजोर हो जाता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में ह्रदय संबंधित परेशानी जन्म लेने लगती हैं। जो महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होती हैं। इससे महिलाओं को सांस लेने में परेशानी हो सकती हैं। सीने में जलन हो सकता हैं। इसलिए खून की कमी को नजरअंदाज ना करें और इससे छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

0 comments:

Post a Comment