हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में प्रतिदिन मेडिकल साइंस के शोधकर्ताओं के द्वारा कई तरह के शोध किये जाते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। आज इसी विषय में एक शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस ब्लड ग्रुप के बारे में जिस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
शोध - डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमांट ने 30 हजार लोगों पर एक शोध किया जिसमें ये सामने आया कि ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों में पेट के कैंसर का खतरा रहता है। वहीं टाइप ओ ग्रुप के लोगों में पेप्टिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं ने बताया की एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगो में 82 प्रतिशत तक याददाश्त संबधी समस्याओं का खतरा रहता है। ये लोग और ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा तनाव में रहते हैं। जिसके कारण इनमें याददाश्त संबंधित परेशानी ज्यादा होती हैं।
वहीं ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप के लोगों को ओ ग्रुप की अपेक्षा ज्यादा खतरा होता है दिल की बीमारियों का। लेकिन अगर खानपान और आदतों को सही रखा जाए तो इस खतरे से बचा जा सकता है। साथ ही साथ अपने शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त बनाया जा सकता हैं।
इस शोध में यह बात निकल कर सामने आया है कि उन लोगों का जिनका ब्लड ग्रुप ओ नहीं है 60 से 80 प्रतिशत तक ज्यादा खतरा होता है खतरनाक खून के थक्के जमने का जोकि फेफड़ों तक जाकर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो खुद का ख्याल रख सके।
0 comments:
Post a Comment