खूब खाएं हरी प्याज, कई खतरनाक बीमारियां रहेगी दूर

हेल्थ डेस्क: हरी प्याज का सेवन इंसान के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिससे इंसान का हेल्थ अच्छा रहता हैं। इससे कई खतरनाक बीमारियां भी दूर रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां हरी प्याज के सेवन से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
दिल की बीमारी :
दरअसल हरी प्याज में मौजूद ऐंटीऑक्सिडैंट्स प्रॉपर्टीज डीएनए और सेल्स की टिशू को होने वाले डैमेज को रोकती हैं। वहीं इसमें मौजूद विटमिन सी कलेस्ट्रॉल और बल्ड शुगर लेवल को कम करता है जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है। इससे दिल की बीमारी दूर रहती हैं। 

अर्थराइटिस की बीमारी :
हरी प्याज में मौजूद विटमिन सी जहां हड्डियों में मौजूद कोलेजन को बढ़ाते हुए उन्हें मजबूत बना देता है, वहीं विटमिन के बोन डेनसिटी को मेनटेन रखने में मदद मिलता है। इससे अर्थराइटिस की बीमारी दूर रहती हैं तथा हड्डियां मजबूत होती हैं। 

कैंसर की बीमारी। 
आपको बता दें की हरी प्याज में एलिल सल्फाइड नाम का शक्तिशाली सल्फर कम्पाउंड होता है जो कोलोन कैंसर को रोकने में मदद करता है। इसके फ्लेवोनोइड्स तत्व जैन्थीन ऑक्सीडेस एन्जाइम का बॉडी में प्रॉडक्शन करते हैं जो डीएनए और सेल्स को होने वाले डैमेज को रोकते हैं। इससे शरीर भी स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। 

डायबिटीज की बीमारी :
कई स्टडीज में यह साबित हुआ है कि हरी प्याज के सल्फर कम्पाउंड बॉडी के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे डायबिटीज की बीमारी दूर होती हैं। साथ ही साथ बॉडी में डायबिटीज होने के चांस कम जाते हैं। 

0 comments:

Post a Comment