कैसे होती है IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: जब किसी व्यक्ति को संघ लोग सेवा आयोग में सलेक्शन हो जाता हैं तो अच्छे रैंक वाले लोगों को आईएएस की पोस्ट मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं देश के अहम पदों पर बैठकर प्रशासनिक व्यवस्था संभालने वाले इन अधिकारियों को किस तरह की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे  IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
1 .आपको बता दें की पहले चरण में आईएएस अधिकारी को कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसकी वजह होती है नौकरी करते समय आने वाली तमाम चुनौतियों और अपने कार्यों को करने में सक्षम बनाना। 

2 .ट्रेनिंग के दौरान इन्हे टूर के माध्यम से भारत दर्शन कराया जाता है, जिससे प्रशिक्षु अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विवधता को करीब से जान सकें। यह पहला टूर होता है। वो अपने देश के तमाम लोगों के रहन सहन और उनके बारे में जान सकें। 

3 .इसके साथ ही वे एक हफ्ते का प्रशिक्षण संसदीय अध्ययन ब्यूरो के माध्यम से लेते हैं। भारत में संसदीय प्रणाली को समझने के लिए ये प्रशिक्षण होता है।

4 .प्रशिक्षुओं को भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य शख्सियतों से मिलवाना भी इसी के अंतर्गत आता है।

5 .ट्रेनिंग में आईएएस अधिकारी को अंतर्गत नीति निर्माण से लेकर कानून व्यवस्था, कृषि भूमि प्रबंधन व बुनियादी ढांचा, पब्लिक एवं प्राइवेट पार्टनरशिप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। जिसे एक ऑफिसर के लिए सीखना बेहद जरूरी है।

6 .आपको बता दें की ट्रेनिंग के दौरान प्रशासन और आईएएस का दृष्टिकोण के बारे में इन्हे सिखाए जाते हैं। साथ ही सॉफ्ट स्किल्स और परियोजना मूल्यांकन आदि के बारे में समझाया जाता है।

7 .हर शाम प्रशिक्षण ले रहे उम्मीदवारों के लिए खेल समेत कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। घुड़सवारी में भी भाग ल सकते हैं।

8 .आउटडोर एक्टिविटी जैसे- एडवेंचर स्पोर्ट्स, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवल राफ्टिंग, शॉर्ट टेक्स आदि पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इसके अलाव ग्रेटर हिमालय पर ट्रेकिंग का भी मौका दिया जाता है। इतने ट्रेनिंग के बाद उन्हें पोस्टिंग मिलती हैं।  

0 comments:

Post a Comment