न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में जिस देश के पास पैसा हैं वो देश दुनिया में सबसे ताकतवर और मजबूत हैं। कुछ दिन पहले आयी एक रिपोट में इस बात का खुलासा हुआ की पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या अमेरिका में हैं। इस देश में सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। लेकिन क्या पास जानते हैं की भारत इस लिस्ट में कहां हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
अफ्रेशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू के अनुसार विश्व के सबसे ज्यादा अरबपतियों की सूची में भारत का स्थान तीसरा हैं। अगले आठ साल में इनकी संख्या में दोगुना इजाफा होने की उम्मीद है। रिपोट में बताया गया हैं की भारत में अरबपतियों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा हैं। जो भारत के लिए एक अच्छा संकेत हैं।
हालांकि पहले स्थान पर अभी भी अमेरिका है और यह आने वाले सालों में भी इसको लेकर के पहले स्थान पर काबिज रहेगा।
अमेरिका और भारत के अलावा चीन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो दूसरे स्थान पर काबिज है। भारत मे फिलहाल 238 अरबपति और बढ़ जाएंगे, जबकि अमेरिका में 2027 तक 884 अरबपति और चीन में 448 अरबपति बढ़ जाएंगे। इस वक्त पूरी दुनिया में 2252 अरबपति है। आने वाले कुछ सालों में इनकी संख्या 3444 होने की उम्मीद है।
आपको बता दें की अरबपति वो लोग हैं, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा है। भारत, चीन और अमेरिका के अलावा ब्रिटेन (113), जर्मनी (90) और हांगकांग (78) में भी अरबपतियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ने की संभावना रिपोर्ट में जताई गई है।

0 comments:
Post a Comment