रिटायर होने के बाद प्रधानमंत्रियों को कितनी मिलती हैं सैलरी, क्या-क्या होती है सुविधाएं

न्यूज डेस्क: भारत के संबिधान के अनुसार एक प्रधानमंत्री का चुनाव 5 साल के लिए होता हैं। इसके बाद फिर से चुनाव मैदान में आना होता हैं। लेकिन हर प्रधानमंत्री के जीवन में एक समय ऐसा आता हैं जब जो रिटायर हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की रिटायर होने के बाद प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती हैं। साथ ही साथ उन्हें कौन-कौन से सुबिधाएं प्राप्त होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
रिटायर होने के बाद भी प्रधानमंत्रियों को मिलने वाली सैलरी और सुबिधाएं। 

1 .आपको बता दें की प्रधानमंत्री को रिटायर होने के बाद भी 20,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती है।  रिटायर होने के बाद प्रधानमंत्री को दिल्ली में एक बंगला मिलता है। इसके साथ एक पीए और एक चपरासी उन्हें दिया जाता है। 

2 .रिटायर होने के बाद भी प्रधानमंत्री मुफ्त में कितनी भी रेल यात्राएं कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री को हर साल 6 घरेलू एक्जीक्यूटिव क्लास की हवाई यात्राओं के टिकट मुफ्त में मिलते हैं। इनके लिए ये सारी सुबिधाएं फ्री होती हैं। 

3 .पूर्व प्रधानमंत्री को अगले 5 साल तक ऑफिस के सारे खर्च का रिफंड दिया जाता है, उसके बाद 6,000 रुपये प्रति वर्ष ऑफिस के खर्च के तौर पर दिए जाते हैं।  पूर्व प्रधानमंत्रियों को एक साल के लिए SPG कवर भी दिया जाता है। 

4 .जो प्रधानमंत्री रिटायर हो जाते हैं। उन प्रधानमंत्री को ज़रूरत के हिसाब से सारी सुबिधाएं भारत सरकार देती हैं। उनकी सिक्युरिटी समय समय पर बदलती रहती हैं। 

0 comments:

Post a Comment