दुनिया में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज भारत में, जानें कितनी है संख्या

न्यूज डेस्क: एक ताजा रिपोट के अनुसार पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज भारत में हैं। लेकिन फिर भी हमारे देश में 9.4 लाख डॉक्टरों की भारी कमी हैं। सरकार को इसपर चिंता करने की ज़रूरत हैं ताकि इस कमी को जितना जल्दी हो सके दूर किया जा सके। क्यों की दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो  रही हैं।  
आपको बता दें की देश में 58 नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत से एमबीबीएस की 5800 सीटें बढ़ेंगी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। डॉक्टर- पेशेंट रेशो के वैश्विक मापदंडों को पूरा करने के लिए इसमें और वृद्धि की जरूरत है। भारत सरकार इस पर सकारात्मक पहल कर रही हैं। 

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार वर्ष 2014 के अंत तक देशभर में करीब 9 लाख 40 हजार डॉक्टर थे। पिछले दो साल में रजिस्टर्ड डॉक्टरों की संख्या करीब 2 लाख बढ़ी है। अभी वर्तमान समय में  हमारे देश में 9.4 लाख डॉक्टर। 

2019 में कॉलेजों के एक्सपेंशन के बाद अब भारत में 529 मेडिकल कॉलेज हैं। जिसमे  70,978 एमबीबीएस सीटें हैं।

2018 में सरकार ने 18 और प्राइवेट सेक्टर ने 5 कॉलेज खुले थे। इनके लिए कम से कम 2000 फैकल्टी मेंबर्स की जरूरत होगी। 2017 में 13 कॉलेज खोले गए थे जिनके लिए 1,100 फैकल्टी की जरूरत थी। 2016 में 30 कॉलेज खोले गए थे जिने लिए 3000 फैकल्टी की जरूरत थी। 

इस तरह से 2016 से करीब 100 कॉलेज खोले जा चुके हैं जिनके लिए 9000 टीचर्स की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि जरूरत के हिसाब से क्या फैकल्टी मौजूद भी है? 

0 comments:

Post a Comment