विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोट के अनुसार पूरी दुनिया में 40 फीसदी लोग यूरिन इंफेक्शन के शिकार हैं। यह समय लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिसके सेवन करके आप यूरिन इंफेक्शन से राहत पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए नींबू गर्म पानी में निचोड़कर, काला नमक और जीरा पाउडर के साथ थोड़ी शुगर मिलाकर टेस्टी ड्रिंक तैयार करें। इससे आपको सर्दी से राहत मिलेगी और इंफेक्शन पर लगाम लगेगी।
2 .आयुर्वेद के अनुसार गाजर और चुकंदर का जूस पीने से ना केवल शरीर की कमजोरी दूर होती है बल्कि स्किन भी ग्लोइंग बनती हैं। इन फायदों के साथ ही यह जूस यूरिन इंफेक्शन में भी राहत देता है। इससे इंफेक्शन की परेशानी दूर होती हैं।
3 .यूरिन के दौरान जलन से राहत पाने के लिए आप छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। इससे आपको यूरिन पास करते समय जलन की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही साथ यूरिन इंफेक्शन की परेशानी दूर हो जाएगी।
4 .क्रेन बेरी, ब्लू बेरी, आंवला का जूस यूरिन इंफेक्शन के समय जरूर पीना चाहिए। बेरी में ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो यूरिन इंफेक्शन को दूर करने का काम करते हैं। इससे शरीर का रोज प्रतिरोधक छमता भी मजबूत होता हैं।
5 .आयुर्वेद के अनुसार संतरे और मौसमी का जूस यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में मददगार है। इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड और ऐंटिऑक्सीडेट्स यूरिन इंफेक्शन में राहत देते हैं। इससे यूरिन इंफेक्शन की परेशानी दूर होती हैं। साथ ही साथ यूरिन के दौरान दर्द और जलन की समस्या नहीं होती हैं।

0 comments:
Post a Comment