स्वास्थ्य विभाग में हो रही भर्ती, स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो 19 दिसंबर से पहले ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर लें। क्यों की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2019 तक हैं। 
पद का नाम      पदों की संख्या
सलाहकार :         482 पद

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 19 दिसंबर 2019 दोपहर 3:00 बजे तक। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

योग्यता:
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री और अपेक्षित विशेषता में स्नातकोत्तर (पीजी) की डिग्री होना ज़रूरी हैं। 

चयन प्रक्रिया : 
योग्य आवेदक को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए 22 दिसंबर 2019 को सुबह 10:00 बजे स्थान पर उपस्थित होना होगा। आवेदकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ अपने मूल प्रमाण पत्र, साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आएं। सभी आवेदकों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। 

उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट : http://www.pbhealth.gov.in/ 

0 comments:

Post a Comment