न्यूज डेस्क: अगर आप आंगनबाड़ी में सेविका/सहायिका के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की बिहार की आंगनवाड़ियों में सेविका/सहायिका पदों पर एक बार फिर वेकन्सी निकाली गई हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2019 तक हैं।
आपको बता दें की आवेदन के बाद औपबंधिक मेधा सूची 13 जनवरी 2020 को जारी की जाएगी। इस सूची को बाल विकास परियोजना कार्यालय/ प्रखंड कार्यालय में जारी की जाएगी। आप वहां जा कर देख सकते हैं।
वहीं आपत्ति लेने की तारीख 14 जनवरी से 20 जनवरी 2020 होगी। इसके बाद 21 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक आम सभा का आयोजन किया जाएगा।
ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। इसके अलावे आप कहीं से भी आवेदन ना करें। वो स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस बात का सदैव ख्याल रखें।
आवेदन करें करें।
जो महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं वो अपने जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करें।
वेबसाइट : http://fts.bih.nic.in/AWCRec/Register.aspx
अगर किसी आवेदिका को आवेदन करने में कोई दिक्कत होती है तो वो संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय में संपर्क कर सकती है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें। भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

0 comments:
Post a Comment