सुंदर पिचाई अब गूगल और अल्फाबेट दोनों के बने सीईओ

दुनिया डेस्क: भारतीय मुल्क के सुंदर पिचाई को गूगल ने गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बनाया हैं। इससे पहले अल्फाबेट की जिम्मेदारी सर्गी ब्रिन के पास थी।
आपको बता दें की अल्फाबेट की स्थापना साल 2015 में 'कंपनियों को समूह' के रूप में की गई थी। यह गूगल को को उन प्रतिष्ठानों जैसे, वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता), से अलग करती है जो इसके मूल व्यवसाय नहीं हैं। अब सुंदर पिचाई इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किये गए है।  

गूगल के सहसंस्थापक लैरी पेज और अल्फाबेट के सीईऔ व प्रेसीडेंट ब्रिन कंपनी में सहसंस्थापक, शेयरधारक और अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बने रहेंगे। वहीं सुंदर पिचाई को गूगल से दोहरी जिम्मेदारी दी हैं। इससे पहले सुंदर पिचाई सिर्फ गूगल के सीईओ थे। धीरे धीरे गूगल पर सुंदर पिचाई की पकड़ मजबूत होती जा रही हैं। आपको बता दें की सुंदर पिचाई भारत के रहने वाले हैं। इन्होने आईआईटी खड़कपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं। 

0 comments:

Post a Comment