धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हिंदू धर्म में तुलसी के पत्ते को सबसे शुभ माना जाता हैं। इसलिए सभी शुभ कार्य में इसे रखा जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ खास दिन के बारे में जिस दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से धन की हानि होती हैं तथा इंसान के जीवन में दरिद्रता आती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार चंद्रगहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। इससे धन की हानि होती हैं और इंसान के जीवन में दरिद्रता आती हैं। इससे काम काज में भी तरक्की नहीं मिलती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
2 .शास्त्रों के अनुसार सूर्य ढलने के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना जाता हैं। जिससे घरों में अशांति आती हैं। इसलिए आप हमेशा दिन में ही इसे तोड़ें।
3 .हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि अगर हमारे हर में कोई विशेष पूजा या कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें तुलसी के पत्तियों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है वरना पूजा सफल नहीं हो पाता है। इसलिए है शुभ कार्य में इसका उपयोग करें।
4 .घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। घर में पौधा लाने के बाद हर दिन सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे घर में बरकत आती हैं।
5 .तुलसी के पत्ते का रोजाना खाली पेट सेवन करने से सेहत सही रहती है। यह इंसान को कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता हैं।

0 comments:
Post a Comment