प्रेग्नेंसी में खर्राटे लेना नवजात के लिए है खतरनाक, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो डॉक्टर उसे कई तरह के सलाह देते हैं। ताकि उनके गर्भ में पल रहा बच्चा सेहतमंद रह सके। एक ताजा शोध के अनुसार प्रेग्नेंसी के समय खर्राटा लेना नवजात के लिए खतरनाक हो सकता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन द्वारा हाल ही में की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी में खर्राटे लेने से होने वाले बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं। 

इस बात को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 1,673 महिलाओं पर शोध किया। ये सभी महिलाएं 3 महीने की प्रेगनेंट थीं। इनमें से 35 फीसदी ऐसी थीं, जिन्हें सोते वक्त खर्राटे लेने की आदत थी। डिलिवरी के दौरान इन सभी महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट्स की जांच की गई। इसमे सामने आया कि जो महिलाएं हफ्ते में तीन रातों से अधिक रातों में खर्राटे लेती थीं, उनकी डिलिवरी में काफी दिक्कतें आईं।

जो महिलाएं खर्राटें लेती हैं, उनको आगे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहला तो यह कि खर्राटें न लेने वाली महिलाओं की तुलना में इस तरह की महिलाओं के पैदा होने वाले बच्चों का वजन बाकी 90 फीसदी बच्चों की तुलना में कम होता है। इसके अलावा साधारण महिलाओं की तुलना में खर्राटें लेने वाली महिलाओं की सर्जरी से डिलिवरी होने की संभावना भी दोगुनी ज्यादा होती है।

हालांकि शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की खर्राटे लेनी वाली महिलाओं को डरने की ज्यादा ज़रूरत नहीं हैं। उन्हें अपने खान पान और प्रेग्नेंसी हेल्थ पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साथ समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment