नई दिल्ली: एक मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 साल का होता हैं। इसके बाद फिर से चुनाव होते हैं और फिर मुख्यमंत्री का निर्वाचन होता हैं। भारत में जितने भी राज्य हैं उन सभी राज्यों में बहुत सारे मुख्यमंत्री आये और गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले व्यक्ति का नाम क्या हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन मुख्यमंत्री के बारे में जो सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहे हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पवन चामलिंग।
आपको बता दें की पवन कुमार चामलिंग भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री है। सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में पवन चामलिंग 24 सालों तक सत्ता में रहे। इन्होंने पहली बार 12 दिसंबर 1994 को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। ये सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री हैं।
ज्योति बसु।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सबसे अधिक दिन तक सत्ता में रहे। साल 1977 से 2000 तक यानी 23 सालों तक राज्य में सत्ता संभाली। ये भारत के दूसरे सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं।
गेगांग अपांग।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग साल 1980 से 1999 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। यानी उन्होंने 19 सालों तक यहां सत्ता संभाली।
वीरभद्र सिंह।
वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहले 1983 से 1990, 1993 से 1998, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
माणिक सरकार।
आपको बता दें की माणिक सरकार करीब 1998 से 2018 तक। यानी 19 सालों तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment