IIM में प्रोफेसर बनने का मिल रहा मौका, जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी: अगर आप IIM में प्रोफ़ेसर बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग ने आधिकारिक तौर पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार अनुसार, आईआईएम शिलांग प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी, 2020 है। 

पदों का नाम :         पदों की संख्या 
प्रोफेसर                       3 पद

एसोसिएट प्रोफेसर        7 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर          9 पद

योग्यता। 
प्रोफेसर: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास शिक्षण / अनुसंधान / औद्योगिक अनुभव में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसमें से कम से कम 4 साल IITs / IIM / NITIE और IISER के एसोसिएट प्रोफेसर के स्तर पर होने चाहिए। 

एसोसिएट प्रोफेसर: इन पदों पर आवेदन करने ले लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 6 साल के अनुभव के साथ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसमें से कम से कम 3 साल सहायक प्रोफेसर के स्तर पर होना चाहिए। 

सहायक प्रोफेसर: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास डिग्री में प्रथम श्रेणी के साथ उपयुक्त विषय में पीएचडी होना चाहिए। इसके साथ, उसके पास न्यूनतम 3 वर्ष का शिक्षण / अनुसंधान / औद्योगिक अनुभव भी होना चाहिए। 

आधिकारिक वेबसाइट : iimshillong.ac.in

0 comments:

Post a Comment