जानें, गर्भवती होने के कितने दिनों बाद होती है उल्टी

आज के वर्तमान समय में बहुत से कपल शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग करते हैं। लेकिन महिलाओं के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की गर्भवती होने के कितने दिनों बाद उसे उल्टी की समस्या होगी। आज इसी विषय में एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की गर्भवती होने के कितने दिनों बाद महिलाओं को उल्टी की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च -डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अमेरिकन हेल्थ ऑफ़ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च को करने के बाद बताया की गर्भवती होने के बाद जब महिलाओं के शरीर में प्रेगनेंसी हार्मोन्स का निर्माण होने लगता हैं तब महिलाओं को उल्टी की समस्या होती हैं। साथ ही साथ उनके दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या भी जन्म ले लेती हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार गर्भवती होने के 5 से 7 दिनों बाद महिलाओं को उल्टी की समस्या होती हैं। ये समस्या तीन से चार महीने तक चलती रहती हैं। ऐसे तो यह एक नॉर्मल समस्या माना जाता हैं। लेकिन अगर किसी महिला को ज़रूरत से ज्यादा उल्टी होती हैं तो महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि उनके गर्भ में भूर्ण का निर्माण सही तरीकों से हो सके।

इस रिसर्च में शामिल कुछ वैज्ञानिकों ने ये भी माना की गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं। जिससे महिलाओं को उल्टी और मितली की समस्या होती हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।

0 comments:

Post a Comment