न्यूज डेस्क: बिहार में जो लोग STET का एग्जाम देने वाले हैं। उनके लिए यह एक अच्छी खबर हैं। क्यों की STET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। आपको बता दें की बिहार विद्यालय समिति ने 28 जनवरी को आयोजित होने वाली सेकंडरी टीचर्स एलिजिब्लिटी टेस्ट के ऐडमिट कार्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया हैं। आप इसे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक : bsebstet2019.in
कैसे करें डाउनलोड।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को ऐप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरुरत पड़ेगी। इसके बिना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपनी लॉगिन डीटेल्स तैयार रखें। इसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कैसे होगा एग्जाम।
आपको बता दें की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में बायोमीट्रिक हाजिरी और सभी केन्द्रों पर जैमर की व्यवस्था होगी।

0 comments:
Post a Comment