हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या के कारण लोगों की सेहत ख़राब हो जाती हैं। साथ ही साथ उनका शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में जिसके सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अनार का जूस : अगर आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप अनार का जूस पीएं यह हाई बीपी को नियंत्रित करने में सक्षम है। अनार के जूस में विटामिन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। ये एंजियोटेंसिन परिवर्तित एंजाइम से लड़ने और उसे खत्म करने में मददगार हैं। जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं।
नारंगी और संतरे का जूस : दरअसल इस फल का जूस भी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही साथ इसमें पोटेशियम, फोलेट और प्राकृतिक साइट्रस बायोफ्लेवोनॉइड्स भी होता है जो रक्तचाप के स्तर को कम रखने में मददगार है। इसलिए अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस : दरअसल चुकंदर का जूस शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने का काम करता हैं। साथ ही साथ शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण करता हैं। इसके सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो उन्हें चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment