धर्म डेस्क: देवो के देव महादेव जिस पर भी प्रसन्न हो जाते हैं उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्रों के जाप के बारे में जिसका जाप अगर आप करते हैं तो भगवान शिव तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अलग-अलग समस्याओं के लिए अचूक मंत्र।
1 .चतुराक्षी महामृत्युंजय मंत्र- 'ऊं हौं जूं स:' सर्जरी और दुर्घटना जैसी संभावनाएं हो तो ये मंत्र अति लाभकारी माना जाता है काल भगवान शिव को जल अर्पित करके इस मंत्र की 3 माला जाप करना चाहिए, यह मंत्र आपको हर तरह की दुर्घटना से बचाएगा।
2 .त्रयक्षरी महामृत्युंजय मंत्र- 'ऊं जूं स:' जब कभी आपको छोटी- मोटी बीमारियां परेशान करें तो ये मंत्र प्रभावशाली होता है।
3 .एकाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र- 'हौं'. स्वास्थ्य अच्छा बना रहे इसके लिए प्रातः काल उठकर इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
4 .दशाक्षरी महामृत्युंजय महामंत्र- 'ऊं जूं स: माम पालय पालय' इसे अमृत मृत्युंजय मंत्र कहते हैं जिसके लिए इस मंत्र का जाप करना है, उसका नाम इस मंत्र में अवश्य प्रयोग करें. तांबे के बर्तन में जल भरकर उसके सामने इस मंत्र का जाप करना चाहिए. फिर उस जल को उसे पिलाएं जिसे आयु या स्वास्थ्य की समस्या हो रही हों।
मंत्र के जाप करने के नियम-
1 .मंत्र का जाप सुब- संध्याकाल में किया जाता है।
2 .रुद्राक्ष की माला से जाप करने पर भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।
3 .शिव के प्रतिमा या शिवलिंग के सामने इस मंत्र का जाप करना अति सिद्ध कारी माना जाता है।
0 comments:
Post a Comment