न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कुछ लोग शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग मांसाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के उन राज्यों के बारे में जिन राज्यों में सबसे ज्यादा शाकाहारी और सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग रहते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
देश के 21 बड़े राज्यों के 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच किए गए रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के सर्वे के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा मांसाहारी लोग तेलंगाना में रहते हैं, इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है।
आपको बता दें की देश के सबसे कम मांसाहारी या यू कहें कि सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग राजस्थान में रहते हैं, जबकि इसके बाद हरियाणा और पंजाब का नंबर आता है। जहां लोग बड़ी मात्रा में शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं।
किस राज्य में सबसे ज्यादा मांसाहारी।
इस सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में करीब 99 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। इनमें 98.8 फीसदी पुरुष और 98.6 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है जहां के 98.7 फीसदी पुरुष और 98.4 फीसदी महिलाएं नॉन वेजेटेरियन हैं। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां के 98.4 फीसदी पुरुष और 98.1 फीसदी महिलाएं नॉन वेजेटेरियन हैं।
इस लिस्ट में झारखंड सातवें नंबर पर और बिहार आठवें नंबर पर है। झारखंड के 97.2 फीसदी पुरुष और 96.3 फीसदी महिलाएं नॉन वेजेटेरियन हैं, जबकि बिहार के 93.2 फीसदी पुरुष और 91.7 फीसदी महिलाएं नॉन वेजेटेरियन हैं।
किस राज्य में सबसे कम मांसाहारी।
राजस्थान में महज 26.8 फीसदी पुरुष और 23.4 फीसदी महिलाएं ही नॉन वेजेटेरियन हैं। आपको बता दें की सबसे कम मांसाहारी आबादी के मामले में राजस्थान के बाद हरियाणा, पंजाब और गुजरात का नंबर आता है।
हरियाणा में 31.5 फीसदी पुरुष और 30 फीसदी महिलाएं और पंजाब में 34.5 फीसदी पुरुष और 32 फीसदी महिलाएं नॉन वेजेटेरिन हैं। गुजरात में नॉन वेज खाने वालों में 39.9 फीसदी पुरुष और 38.2 फीसदी महिलाएं हैं।
0 comments:
Post a Comment