उत्तर प्रदेश में एक लाख सिपाहियों की निष्पक्षता से भर्ती- सीएम योगी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर मिलने वाली हैं। क्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि पुलिस कार्य प्रणाली और व्यवहार में बदलाव लाए, जिससे जनता को सुरक्षा महसूस हो सके उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एक लाख एक हजार सिपाहियों की भर्ती निष्पक्षता व पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 
योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनता के अन्दर पुलिस की छवि में सुधार लाना होगा। पुलिस के संगठनों में समन्वय हो,ताकि कार्य प्रभावितन हो सके। सीएम ने कहा कि नए थानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए और भारत सरकार को प्रेषित किया जाए।मुख्यमंत्री ने सभी माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। श्री योगी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, ईओडब्ल्यू,सीबीसीआईडी के काम में सुधार लाया जाए। फायर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए। जहां जहां पुलिस की कमी हैं उस कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएं। 

0 comments:

Post a Comment