मोदी सरकार से नाराज है इतने प्रतिशत लोग, सर्वे में हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क: भारत में 2014 के बाद 2019 में फिर से मोदी सरकार बनी। इस सरकार को बनने के बाद देश में कई तरह के बड़े फैसले हुए।  अपने कार्यकाल में मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर जैसे कई बड़े मुद्दे सुलझाए। लेकिन जैसे ही मोदी सरकार ने नागरिकता कानून को लागू किया देश में काफी मात्रा में लोग इस कानून का विरोध करने लगे। इस कानून के विरोध में हिंसा की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। 
आपको बता दें की 25 राज्यों में एबीपी न्यूज ने एक सर्वे के माध्मय से मोदी सरकार को लेकर जनता का मन टटोलने का प्रयास किया था। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस सर्वे में लगभग 31 हजार से ज्यादा लोगों से बात की गई। इसमें वर्तमान परिस्थिति और नेताओं से जुड़े मामलों पर देश की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया। 

इस सर्वे के दौरान लोगों से पूछा कि क्या वह मोदी सरकार से खुश हैं। इस पर 56 प्रतिशत लोग पूरी तरह से मोदी सरकार से संतुष्ट दिखे। साथ ही साथ लोगों ने सरकार के सभी फैसलों को देश हित में बताया। जबकि 24 प्रतिशत लोग कुछ हद तक ही संतुष्ट नजर आए। इसमें 20 प्रतिशत ऐसे लोग भी थे जो मोदी सरकार से नाराज हैं। अगर आप हम इस पुरे सर्वे की करें तो भारत में आज भी ज्यादा तर लोग मोदी सरकार से खुश हैं। 

0 comments:

Post a Comment