न्यूज डेस्क: दिल्ली में हो रहे हिंसा पर दुनिया के कई संगठन के द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। अमेरिकी संस्थान के बाद पहली बार दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन यानि ओआईसी ने गुरुवार को दिल्ली हिंसा पर चुप्पी तोड़ दी। उन्हें भारत के खिलाफ सख्त रुख भी अपना।
आपको बता दें की दुनिया के इस मुस्लिम संगठन ने ट्विट में कहा कि भारत में हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसमें कई मौतें हो गई हैं और मासूम लोग भी घायल हुए हैं। संगठन ने कहा कि ये खतरे की घंटी है और इसमें धार्मिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की हम निंदा करते हैं। संगठन ने भारत सरकार से कहा है कि हिंसा में जिसने भी साजिश रची, उसको सजा दिलवाई जाए। आपको बता दें कि ओआईसी में पाकिस्तान समेत 57 मुस्लिम देश शामिल हैं।
दुनिया के कई मिडिया चैनल भी दिल्ली हिंसा पर भारत की आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें की दिल्ली हिंसा के समय डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत में थे। वहीं 25 फरवरी को जब वो दिल्ली में थे, इस दौरान उनके होटल से महज 20 किमी दूर दंगे हो रहे थे। इस हिंसा में 34 लोगों की जान भी जा चुकी है। ट्रंप के दिल्ली में रहने की वजह से ही दिल्ली के दंगे दुनियाभर की मीडिया की सुर्खियां बन गए। ट्रंप को भी दिल्ली हिंसा के बारे में पता था। इसका जिक्र उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में भी किया था। उन्होंने कहा था कि उनको हिंसा के बारे में पता है लेकिन उन्होंने मोदी से इस बारे में चर्चा नहीं की हैं। लेकिन उम्मीद हैं की पीएम मोदी इसे अच्छी तरह से निपट लेंगे।
0 comments:
Post a Comment